07/11/2026 12:13 AM
Headlineकिशोरपॉलिटिक्स

आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन 23 मार्च को गोड्डा में

आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन 23 मार्च को गोड्डा में

 

आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि होंगे और प्रमंडल के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव संजीव कुमार महतो ने बताया कि आजसू नेताओं के प्रमंडलीय सम्मेलन में संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला के प्रमुख नेता भाग लेने हेतू आमंत्रित किए जायेंगे।

आजसू अध्यक्ष व राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू के वरीय उपाध्यक्ष स गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं प्रधान महासचिव रामचंद्र शहीस व महासचिव स मांडु विधायक तिवारी महतो एवं प्रमुख केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में गरिमा मयी उपस्थिति देने वालों में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच व अखिल झारखंड महिला समिति व यूथ आजसू समेत आजसू के सभी सहयोगी मंच के पदाधिकारी भी आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम पूरी तरह से झारखंड के समसामयिक विषयों के साथ आगामी नगर चुनाव व सांगठनिक विषयों पर चर्चा परिचर्चा के साथ संथाल परगना में पार्टी की भावि रणनीति पर आधारित होगी। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रमंडल के सभी जिला संगठन व नेताओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराने के प्रक्रिया आरंभ है।

पार्टी के केन्द्रीय समिति द्वारा सभी जिला समिति को उचित मार्गदर्शन जारी कर दिया गया है। यह भी बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने शुरूआत से जनहित में न्यायालय जाकर ट्रीपल टेस्ट के बाद चुनाव हो इसके लिए राज्य सरकार को बाध्य किया। झारखंड सरकार ने आबादी की गणना कर ली है कहीं अगर कोई विसंगति है तो राज्य सरकार उन विसंगतियों को दूर कर चुनाव कराये। आजसू के प्रयास के बाद अब पिछड़े वर्ग के जनप्रतिनिधियों को भी नगर चुनाव में प्रत्याशी बनकर भाग लेने का अवसर मिलेगा। आजसू पार्टी आगामी नगर चुनाव में पूरे दमखम के साथ संथाल परगना प्रमंडल में भी चुनाव लड़ेगी।

Related posts

बिहार में क्लर्क की बम्पर भर्ती 40000 प्रतिमाह सैलेरी

The Real Diary

Bihar: चुनाव से पहले पशुपति पारस ने कर दिया खेला, NDA को दिया झटका।

The Real Diary

वोडाफोन आइडिया के करोडों यूजर्स की बल्ले बल्ले !

The Real Diary

Leave a Comment