05/11/2026 12:20 AM
Headlineकिशोरन्यूज़पब्लिक

भागलपुर में भीषण हादसा, ई-रिक्शा को को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत और 3 की हालत गंभीर:-

भागलपुर में भीषण हादसा, ई-रिक्शा को को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत और 3 की हालत गंभीर:-

Bhagalpur News:- भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में बुआ आजया देवी (68) और भतीजा मुकेश लय्या शामिल हैं। घायलों में पुगो देवी कारी देवी और रीना देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर लिया है।

 

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर (भागलपुर) भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर सन्हौला मोड़ से सौ मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उस पर सवार बुआ आजया देवी (68) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि भतीजा मुकेश लय्या की मौत इलाज के दौरान जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में हो गई। वहीं पुगो देवी, कारी देवी व रीना देवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

हाइलाइट:-

तीन की हालत चिंताजनक, जेएलएनएमसीएच में इलाजरत

ट्रक ने बुआ व भतीजे को बुरी तरह से कुचल दिया

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर सन्हौला मोड़ के समीप हुई दुर्घटना

सभी बांका थानाक्षेत्र देशरा गांव के निवासी थे। पीड़ित स्वजन सुखो लय्या ने बताया कि पिता की मौत हो गई थी। श्राद्ध कर्म में रिश्तेदार आए थे। बुधवार को पूजा करना था। इसलिए गंगा स्नान करने भागलपुर जा रहे थे। तभी सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि ई-रिक्शा चालक ने बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर लिया है।

भागलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में मची चीख-पुकार (जागरण) news
भागलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में मची चीख-पुकार (जागरण) news

जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायलों का प्रारंभिक उपचार कर चिकित्सक डा़o बीबी मंडल ने बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

 

Related posts

प्रेमानंद महाराज जी कितने संपत्ति मालिक जानकर रह जायेंगे हैरान

The Real Diary

संजू सैमसन को बड़ा झटका जितेश शर्मा को मिलेगा मौका एशिया कप 2025

The Real Diary

बिहार में एक और मडर, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को  मरी गोली 

The Real Diary

Leave a Comment