Headlineकिशोरझारखंडन्यूज़पब्लिकविशेष

अनिल टाईगर हत्याकांड के विरोध में गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग रंगमटिया में जाम रहा।

*झारखंड में विधि व्यवस्था फेल राष्ट्रपति शासन जरुरी- संजीव महतो*

*अनिल टाईगर हत्याकांड के विरोध में गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग रंगमटिया में जाम रहा*

*लुट पाट हत्या पर लगाम लगाने में विफल झारखंड के मुख्यमंत्री स्तिफा दें*

कल रांची के कांके ब्लॉक में झारखंड आंदोलनकारी आजसू पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाईगर का सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में झारखंड के विभिन्न हिस्से में बंद और सड़क जाम आक्रोशित जनमानस द्वारा किया गया। गोड्डा में भी आजसू पार्टी के नेतृत्व में गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग के रंगमटिया में चानकु महतो स्टेचू के करीब भयानक सड़क जाम लगा रहा। सभी झारखंड सरकार होंश में आओ, हेमंत सोरेन स्तिफा दो , झारखंड सरकार हाय हाय, हत्यारों को फांसी दो आदि नारे लगाए जा रहे थे।

रोड जाम फोटो
रोड जाम फोटो

सड़क जाम में जुटे स्थानीय लोगों और आजसू नेता संजीव महतो आदि से मौके पर पहुचे गोड्डा डीएसपी व स्थानीय थाना के अधिकारियों ने उनके मांग पर त्वरित पहल का भरोसा दिया और कहा कि अपराध के खिलाफ जांच व कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने कहा कि नेशनल हाईवे व गोड्डा का मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण आमलोग को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, और आपका आवाज उच्चाधिकारियों व सरकार तक पहुंचाया जायेगा , धुप गरमी के कारण आम लोग ज्यादा ही परेशान हो रहे हैं इसलिए अब सड़क जाम समाप्त किया जाय प्रशासन की सहानुभूति आप सबों के साथ है।

अधिकारियों के बीच वार्ता करते हुए

सड़क अवरुद्ध किये जाने के कारण घंटो आवाजाही बाधित रही सैकड़ों वाहन घंटों खड़े रहे। सड़क बंद समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बंद किया गया था किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और प्रशासन और आंदोलनकारी बीच साकारात्मक वार्ता के उपरांत सड़क जाम समाप्त हुआ। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व आंदोलनकारियों के सहयोग से आहिस्ता आहिस्ता सड़क जाम में फंसे वाहनों को गंतव्य की ओर प्रस्थान कराकर आवाजाही को शुरू कराया।

AJSU नेता संजीव महतो अधिकारी से बातचीत करते हुए।
AJSU नेता संजीव महतो अधिकारी से बातचीत करते हुए।

मौके पर आजसू पार्टी के अगुआई में आहुत बंद को भाजपा, लोजपा, जेएलकेएम के साथ ही कुड़मि विकास मोर्चा, अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा, आदिवासी कुड़मि समाज आदि विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया था। बंद का नेतृत्व आजसू नेता संजीव कुमार महतो ने किया जबकि मौके पर किशोर कुमार महतो, जयकृष्ण दस दिनेश कुमार महतो, आर्यन चंद्रवंशी, टीकलाल साह, रमेश, सोनु, दशरथ, संदीप, मिथुन, गौतम, दीपक, पंकज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

रंगमटिया स्थित चानकु महतो स्मारक में हूल दिवस का आयोजन

The Real Diary

झारखंड के क्रांतिदूत वीर शहीद शक्तिनाथ महतो के जयंती पर सभा आयोजित की गई।

The Real Diary

आपातकाल की तारीख 25 जून’ को अब संविधान हत्या दिवस, केंद्र का आदेश !

The Real Diary

Leave a Comment