Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

जिसने जगाई जीत की उम्मीद, CSK ने उसी को किया रिटायर्ड आउट, मचा बवाल

डेवोन कॉनवे के रिटायर्ड आउट पर बवाल! | Image: IPLT20.COM
तिलक वर्मा के बाद इस बल्लेबाज की बेइज्जती! जिसने जगाई जीत की उम्मीद, CSK ने उसी को किया रिटायर्ड आउट, मचा बवाल

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में डेवोन कॉनवे ने CSK की जीत की थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया।

Devon Conway Retired Out: आईपीएल 2025 के 22वें मैच में प्रियांश आर्य नाम के तूफान ने चेन्नई सुपर किंग्स को बर्बाद कर दिया। युवा बल्लेबाज के शानदार शतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने सीएसके को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक समय पर पंजाब किंग्स की टीम संकट में थी। महज 83 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन ओपनिंग करने आए प्रियांश आर्य ने सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और CSK गेंदबाजों को तहस-नहस करते हुए 39 गेंदों पर सेंचुरी ठोककर सनसनी मचा दी।

डेवोन कॉनवे के रिटायर्ड आउट पर बवाल! | Image: IPLT20.COM
डेवोन कॉनवे के रिटायर्ड आउट पर बवाल! | Image: IPLT20.COM

 

CSK VS PBKS मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 219 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने पावरप्ले में 59 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी हुआ और CSK के बल्लेबाज रन गति को बढ़ाने में नाकाम रहे। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस डेवोन कॉनवे ने जीत की थोड़ी उम्मीद जगाई, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया।

डेवोन कॉनवे के रिटायर्ड आउट पर बवाल!

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में डेवोन कॉनवे सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। कॉनवे भले ही आक्रामक मोड में बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे, लेकिन एक वही थे जो CSK को मैच जीता सकते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट की सोच अलग थी। 18 वें ओवर के बीच में डेवोन कॉनवे को रिटायर्ड आउट कर रवींद्र जडेजा को बैटिंग के लिए भेजा गया। उस समय एमएस धोनी भी बल्लेबाजी कर रहे थे। CSK के इस फैसले पर कई क्रिकेट एक्स्पर्ट्स और फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। कॉनवे 69 रनों पर खेल रहे थे और पूरी तरह से सेट थे। आखिरी 12 गेंदों पर वो तेज गति से रन बना सकते थे, लेकिन अहम मौके पर उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। उनकी जगह बैटिंग करने उतरे रवींद्र जडेजा ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया और 5 गेंदें खेलकर 9 रन बनाए।

अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे दिग्वेश राठी, फिर लिया BCCI से पंगा?

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1909659456788459596?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1909659456788459596%7Ctwgr%5Ed5ec4a95c9d81a5982227743d878313001179466%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Fsports%2Fipl%2Fdevon-conway-retired-out-as-csk-decides-to-send-ravindra-jadeja-to-play-with-ms-dhoni-csk-vs-pbks-match-highlights

IPL 2025 Points Table: नंबर-9 पर पहुंची CSK

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। पहला मैच जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना कर चुका  है। आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 5 मैचों में सिर्फ 2 अंक के साथ CSK नंबर-9 पर है। वहीं पंजाब किंग्स ने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वो 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक राहत

Related posts

धोनी ने 1 करोड़ की घड़ी पहन कर काटा केक, सलमान के घर में धोनी को पहने दिखे इतने लाख की टी-शर्ट

The Real Diary

भारतीय टीम का कोच बनते ही गौतम गंभीर ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, ‘कहा-भारत मेरी पहचान…’

The Real Diary

bhaajapa adhyaksh ke chunaav mein kin do vajahon se ho rahee deree? res mein is kendreey mantree ka naam sabase aage !

The Real Diary

Leave a Comment