Headlineइंटरनेशनलएंकरकिशोरस्पेशलस्पोर्ट्स

आईपीएल 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा कदम,

कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच बड़ा कदम amazon

आईपीएल 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा कदम, इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे विज्ञापन कर दिए डिलीट

IPL 2025: विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस धुरंधर खिलाड़ी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं. दरअसल कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच बड़ा कदम उठा लिया है|

कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच बड़ा कदम amazon
कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच बड़ा कदम amazon

उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा बदलाव किया है. विराट ने अपने इंस्टा हैंडल पर जितने भी विज्ञापन थे, उन सबको डिलीट कर दिया है. इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

कोहली का बड़ा कदम

आईपीएल 2025 में व्यस्त विराट कोहली ने टूर्नामेंट के बीच फैंस को चौंका दिया है. भारतीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद सारे विज्ञापनों को हटा दिया है. कोहली के इंस्टा हैंडल पर अब केवल उनकी निजी तस्वीरें हैं. इनमें वह टीम इंडिया के साथ, अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. ये तमाम पोस्ट विज्ञापन वाले नहीं हैं. हालांकि उनके इस फैसले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर दिया ये बयान

हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी निजी राय साझा की. स्टार क्रिकेटर ने कहा,
“मैं सोशल मीडिया पर अधिक पोस्ट नहीं डालता. मेरा ये मानना है कि टेक्नोलॉजी बिना किसी गोल के खतरनाक है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से मेरे जीवन में कोई बदलाव नहीं आता. लोगों का मेरे बारे में क्या कहना है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इसलिए मुझे पोस्ट करने की जरूरत नहीं है.”

आईपीएल 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है. आरसीबी के बल्लेबाज ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं. जिसमें कोहली ने 54.67 के औसत व 143.85 के स्ट्राइक रेट से 164 रन ठोके हैं. इस सीजन उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां निकली हैं. सीएसके के खिलाफ बनाए 67 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली फिलहाल आठवें पायदान पर मौजूद हैं.|

जिसने जगाई जीत की उम्मीद, CSK ने उसी को किया रिटायर्ड आउट, मचा बवाल

अब 15 अप्रैल तक करें आवेदन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2025

Related posts

4 राज्यों में AAP ओर CONGRESS के बीच बनी सहमति , भरूच से उतरेगा AAP के उम्मीदवार

The Real Diary

godda jila mein dahare karam parv ko lekar kiya gaya vrhad baithak,

The Real Diary

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर गई, जारी किये डाक टिकट

The Real Diary

Leave a Comment