04/11/2026 12:06 AM
Headlineकिशोरन्यूज़स्पोर्ट्स

आईपीएल के दौरान BCCI ने इन 6 खिलाड़ियों पर लगाया बैंन |

6 खिलाड़ियों पर BCCI ने ठोका जुर्माना kindpng

आईपीएल के दौरान BCCI ने इन 6 खिलाड़ियों पर लगाया बैंन |

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग भारत का एक पेशेवर टी-20 क्रिकेट लीग है। इसकी शुरुआत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2007 में की थी। IPL की धूम भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देखने को मिलती है।

6 खिलाड़ियों पर BCCI ने ठोका जुर्माना kindpng
6 खिलाड़ियों पर BCCI ने ठोका जुर्माना kindpng

हर साल आईपीएल का आयोजन मार्च से मई के बीच होता है और इसमें विश्व भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। IPL में कुल 10 टीमें भाग लेती हैं। इस बार जहां IPL में छक्कों-चौकों की एक तरफ बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ियों पर BCCI ने सख्त एक्शन लिया है। यहां हम आपको 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर BCCI ने बैन लगा दिया है।इन 6 खिलाड़ियों पर BCCI ने ठोका जुर्माना

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या पर आईपीएल 2025 के पहले मैच में इसलिए बैन लगाया गया था क्योंकि आईपीएल 2024 में उनकी कप्तानी में उनकी टीम ने तीन बार स्लो ओवर-रेट से गेंदबाजी की थी। नियमों के अनुसार, तीन बार ऐसा होने पर टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ एक मैच के लिए बैन भी लगाया जाता है। वहीं आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रियान पराग

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, गेंदबाजी करने वाली टीम को 90 मिनट में अपनी पारी खत्म करनी होती है। रियान पराग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर-रेट बनाए रखा। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है।

दिग्वेश सिंह

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को उनके आक्रामक जश्न के लिए बीसीसीआई द्वारा दंडित किया गया है। दिग्वेश राठी ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाज को हाथ से पत्र लिखने का इशारा किया था। बीसीसीआई ने उनके इस व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना है और उन पर जुर्माना लगाया है। दिग्वेश सिंह राठी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दिग्वेश के खाते में दो डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं।

ईशांत शर्मा

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। उन्हें आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ईशांत शर्मा पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। यह अनुच्छेद मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्सचर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। बीसीसीआई के अनुसार ईशांत शर्मा ने लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऋषभ पंत की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर-रेट बनाए रखा।

रजत पाटीदार

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रजत पाटीदार की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर-रेट बनाए रखा।

 

विराट कोहली ने खोला अपनी सफलता का राज, बैटिंग को लेकर क्या कहा जानें

Related posts

योगी पर हमलावर रहने वाले उत्तर प्रदेश में मंत्री क्यों बनाए गए

The Real Diary

*तैयारी संतोषजनक सम्मेलन से संथाल परगना में आजसू मजबुत होगी- संजीव महतो*

The Real Diary

करुण नायर ने सनाया से की है शादी जानिए किस धर्म से है सनाया

The Real Diary

Leave a Comment