Headlineउत्तरप्रदेशकिशोरपॉलिटिक्स

Mayawati: मायावती की हाथी अकेले चलेगी लोकसभा चुनाव में BSP का गठबंधन से साफ इनकार

Mayawati: मायावती की हाथी अकेले चलेगी लोकसभा चुनाव में BSP का गठबंधन से साफ इनकार

Mayawati ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘BSP देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़.’ बताया

  • मायावती का लोकसभा चुनाव पर बड़ा बयान
  • BSP का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल
  • गठबंधन की अफवाह फैलाना फेक न्यूज है 

Mayawati on Lok Sabha Elections: ‘चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने की अफवाह फैलाना ये घोर फेक न्यूज़ है.’ इन्ही लाइनों के साथ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर से ये क्लियर कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में BSP अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी.

 

SP-CONG, AIMIM से गठबंधन की थी अटकलें

दरअसल, सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि BSP का गठबंधन ओवैसी की पार्टी AIMIM, या फिर SP और कांग्रेस से हो सकता है. लेकिन अपनी एक्स पोस्ट के जरिए मायावती ने ऐसी सारे अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

 

‘गठबंधन की अफवाह फैलाना फेक न्यूज’

उन्होंने लिखा, ‘ बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़ है. मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए. लोग भी सावधान रहें.’

 

‘BSP का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल’

वहीं अपनी दूसरी पोस्ट में मायावती ने लिखा, ‘ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं. इसीलिए ये आए दिन तर तर की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं. किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल’

Related posts

अब 15 अप्रैल तक करें आवेदन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2025

The Real Diary

झारखंड के बेटे का शव के इंतजार में बीते 15 दिन, परिवार सरकार से मांग रहा मदद।

The Real Diary

DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को जीत नहीं दिला पाए।

The Real Diary

Leave a Comment