21/06/2026 12:35 AM
HeadlineIPLएंकरतमिलनाडुमिथुनस्पोर्ट्स

एमएस धोनी आज अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे जानें पूरी खबर

25 मई को धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।IPL

 एमएस धोनी आज अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे जानें पूरी खबर

भले ही एमएस धोनी फॉर्म में रहें ना रहें, उनके फैंस हमेशा उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं। धोनी के लिए आईपीएल का 18वां सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, लेकिन अब फैंस के लिए भी ये सीजन बुरा बन सकता है, क्योंकि आज 25 मई को धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।

25 मई को धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।IPL
25 मई को धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।IPL

 

दरअसल, आज अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने वाली है। चेन्नई का ये लगी स्टेज का आखिरी मुकाबला है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी ये आईपीएल उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

एमएस धोनी का आखिरी मैच!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखने वाले हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिसके बाद अब वह आईपीएल को भी अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि, धोनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

आगे का क्या है प्लान?

वहीं, अब फैंस के मन में ये ख्याल जरूर आ रहा होगा कि धोनी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे? तो ऐसा माना जा रहा है कि थाला आईपीएल को अलविदा करने के बाद चेन्नई के मेंटर बन सकते हैं, जिसका सबसे बड़ा हिंट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी दिया है, उन्हें मेंटर धोनी बोलकर।

संभाली थी CSK की कप्तानी

जानकारी के लिए बता दें कि धोनी पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी। लेकिन, उनकी कप्तानी में भी चेन्नई का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है।

IPL 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने जीत के लिए इस सीजन में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद सीएसके का जो हाल हुआ है, वो विश्वास करने वाला था ही नहीं। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में से टीम ने केवल 3 मैच ही जीते हैं।

ओपनिंग को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल कोच गंभीर के पास 3 वैकल्पिक जोड़ी

Related posts

पप्पू यादव वापस लें नामांकन’, पूर्णिया से निर्दलीय उतरे नेता को बिहार कांग्रेस का अल्टीमेटम दे दिया।

The Real Diary

kudami samaaj ke aguvaee mein aayojit daharen karam mein jaava geeton se gunjaayamaan hua godda

The Real Diary

Realme GT 7 स्मार्टफोन 7200mAh की जम्बो बैटरी के साथ

The Real Diary

Leave a Comment