06/11/2026 12:29 PM
Headlineकिशोरचुनावपश्चिम बंगालराजनिति

ममता ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, अधीर के सामने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा 

ममता ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, अधीर के सामने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा

पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा देते हुए अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ममता ने रविवार को बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। सबसे चौकाने वाला नाम दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान पठान का है। गुजरात के पठान 7 साल तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल चुके हैं, उन्हें टीएमसी ने बहरामपुर सीट से टिकट दिया गया है। यह सीट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की है। बहरामपुर कांग्रेस का गढ़ है और अधीर 1999 से इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

वहीं, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी,के दमदम सीट को सौगत राय, बीरभूम से शताब्दी रॉय, बर्धमान न दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया गया है। ममता के अकेले लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। नामांकन वापसी से पहले कुछ भी संभव है। वहीं, जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस बंगाल में टीएमसी के साथ सम्मानजनक सीट समझौते के साथ चुनाव लड़ने की बात कहती रही है। कांग्रेस हमेशा से चाहती रही है कि इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को चुनाव लड़े।

 

संदेशखाली का असर, नुसरत

का बशीरहाट से टिकट कटा

• संदेशखाली विवाद का असर दिखा है। बशीरहाट से मौजूदा सांसद नुसरत जहां का टिकट कट गया है। वहां से हाजी नुरुल इस्लाम चुनाव लड़ेंगे। अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का टिकट भी कट गया है। उनकी जाधवपुर सीट से सायोनी घोष को टिकट दिया गया है। • पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से टीएमसी ने 6 मुस्लिमों को मैदान में उतारा है। टीएमसी ने मालदा दक्षिण, जंगीपुर, बरहामपुर, मुर्शिदाबाद, उलूबेरिया और बशीरहाट सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

 

Related posts

छह हफ्ते में तीसरी दुर्घटना, 61 यात्री घायल, आठ गंभीर फिर एक ट्रेन हादसा, दो की मौत

The Real Diary

झारखंड में बिहार के तर्ज पर कराया जाएगा जातीय सर्वे, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया ऐलान:-

The Real Diary

सब कुछ मेरे हाथ में नहीं था’- टीम इंडिया से बाहर होने पर ईशान किशन ने बोले अपने दिल की बात

The Real Diary

Leave a Comment