Headlineकिशोरबिहार

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को मिली बड़ी सफलता… जन सुराज पार्टी निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड; मिला गया चुनाव चिह्न

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को मिली बड़ी सफलता… जन सुराज पार्टी निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड; मिला गया चुनाव चिह्न

Bihar Politics:- लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद आयोग में तेजी से नए दलों का रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्‍या बढने लगी है। ऐसे ही दलों में बिहार से जन सुराज पार्टी निबंधित हुई है। जन सुराज को बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सेब चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। लोकसभा चुनाव में मुक्त चुनाव चिह्नों में सेब चिह्न सम्‍मि‍लित है।

Bihar Political News Hindi: लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद आयोग में तेजी से नए दलों का रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्‍या बढने लगी है। ऐसे ही दलों में बिहार से जन सुराज पार्टी रजिस्ट्रेशन हुई है। जन सुराज को बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर ‘सेब’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

लोकसभा चुनाव में मुक्त चुनाव चिह्नों में ‘सेब’ सम्‍मि‍लित है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिह्नों की सूची जारी कर दी है। सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी भेज दी गई है। हालांकि, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इसपर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

साथ ही जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष को भी इसकी सूचना आयोग ने भेज दी है। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष का कार्यालय सुट नंबर-2, फस्ट फ्लोर, दक्षिणेश्वर बिल्डिंग, 10 हैलेरोड, नई दिल्ली दर्ज कराया गया है।

प्रशांत किशोर का आया बयान

हालांकि जन सुराज नाम से बिहार में पद यात्रा कर रहे पूर्व चुनावी रणनीतिकार/सलाहकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कहना है कि उन्होंने कोई निबंधन नहीं कराया है। लेकिन जन सुराज पार्टी के नाम से निबंधन कराने वाले व्यक्ति उनको सूचना दी है।

अब इस पार्टी की ओर से बिहार की 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर सेव का चुनाव चिह्न मिलेगा। लोकसभा चुनाव में मुक्त चुनाव चिह्नों में शामिल सेव को अब जन सुराज पार्टी को आवंटित कर दिया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिह्नों की सूची जारी कर दी है। आखिर इस जन सुराज पार्टी का प्रमुख कौन है।अभी तक जन सुराज दल के अध्यक्ष कौन हैं और इस पार्टी का संचालन और उसके बाइलोज के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

Jharkhand CET 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया, आज से करें रजिस्ट्रेशन:-

The Real Diary

SL VS IND ; रियान पराग ने भारत को बनाया चैंपियन , बल्ले से नहीं गेंद  से जिताया मैच , सूर्या की  चालाँकि पड़ी श्रीलंका पर भारी

Office User

godda jila mein dahare karam parv ko lekar kiya gaya vrhad baithak,

The Real Diary

Leave a Comment