Headlineकिशोरझारखंडराजनिति

केंद्र में मजबूत सरकार बनेगीः- सुदेश महतो

AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो के चेहरे पर प्रचार की थकान के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जोश और जूनून परिलक्षित हो रहा था। उन्होंने शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा, गांवों में वोट देने की जिद है, शहर के लोगों को लगता है कि हम मतदान करके किसी पर उपकार कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबको भाग लेना चाहिए।

 

झारखंड में राजग को कितनी सीटें मिल रही हैं?

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने तपाक से जवाब दिया, सभी 14 सीटें हम जीत रहे हैं। खूंटी और सिंहभूम में आपको कड़ी टक्कर मिल रही है? नहीं, अर्जुन मुंडाजी खूंटी से जीत जाएंगे। सिंहभूम में भी हमें जीत मिलेगी। क्या आप केंद्र में काम करना चाहते हैं? मोदी जी ने कहा था, केंद्र में साथ मिलकर काम करने के लिए। हमने उनसे कहा था कि फिलहाल झारखंड में ही काम करना है। कहा, इस प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है। वे भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नजर आए। दूसरी पार्टियों को वोट मिलने के सवाल पर कहा, निगेटिव वोट तो किसी न किसी को मिलेगा ही। क्या आप एक भी सीट नहीं हार रहे हैं? जवाब मिला, बिल्कुल नहीं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पार्टी आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने शनिवार को मतदान किया। रांची संसदीय क्षेत्र के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय लगाम में सुदेश महतो अपनी पत्नी और मां के साथ मतदान के लिए आधा घंटा तक कतार में लगे रहे। अपने गांव में उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो धाराओं के बीच हो रहा है। मैदान में कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिनकी पार्टी का कोई विचारधारा नहीं है। ऐसे लोगों के साथ कुछ निगेटिव वोट चला जाता है। ऐसी पार्टियों का अस्तित्व कुछ दिनों के बाद खत्म हो जाता है।

आजसू पार्टी के नेता ने कहा, केंद्र में हम पिछली बार से मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। इस दौरान उनके गांव के लोग मतदान करते रहे और सुदेश उनकी खैरियत पूछते रहे। नौजवानों का हालचाल और बूढ़े- बुजुर्गों से उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमेशा कुछ लोकल मुद्दे भी होते हैं। इस बार रांची लोकसभा क्षेत्र और आसपास के कई जिलों में भी कुछ ऐसा ही नजर आया।

Related posts

नवरात्र में नॉनवेज दिखाकर किसको खुश कर रहे…पीएम मोदी का तेजस्वी पर जोरदार हमला चुनावी सभा मे

The Real Diary

पहले हेमंत को जेल, अब JMM परिवार में टूट : झारखंड की 14 सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन की कितनी बड़ी चुनौती बन पाएगी

The Real Diary

Jharkhand CET 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया, आज से करें रजिस्ट्रेशन:-

The Real Diary

Leave a Comment