Headlineकरंट न्यूज़किशोरगवर्नमेंटझारखंडनेशनलन्यूज़पढ़ेंपॉलिटिक्सराजनिति

Hemant Soren ED Arrest:- झारखंड में सियासी ड्रामा, हैदराबाद नहीं जा रहे चंपई सोरेन के विधायक; रांची का मौसम बना वजह ?

Hemant Soren ED Arrest:- झारखंड में सियासी ड्रामा, हैदराबाद नहीं जा रहे चंपई सोरेन के विधायक; रांची का मौसम बना वजह:-

झारखंड में पिछले काफी दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। अब चंपई सोरेन सरकार चलाएंगे।

Hemant Soren ED Arrest: झारखंड में कई दिनों से जारी हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आखिरकार हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले झा मु मो नेता ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व सीएम को पहले से इसका अंदेशा था इसलिए उन्होंने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश शूट किया जिसे आज रिलीज किया गया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे खून में संघर्ष है। मैं लड़ाई लड़ता रहूंगा। एक लोकप्रिय और अपने दम पर बनाई हुई सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। अगली बार हम और मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। वहीं विधायकों की संभावित खरीद-फरोख्त को देखते हुए सभी को तेलंगाना शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा दिल्ली से दो चार्टर्ड प्लेन मंगवाए गए हैं। पांच विधायक रांची में ही रहेंगे। इसके अलावा हेमंत सोरेन ईडी कोर्ट पहुंच गए हैं। जहां थोड़ी ही देर में जमीन घोटाला

Hemant Soren ED Arrest Live: स्टेट गेस्ट हाउस वापस लौट सभी मान्य विधायक

सभी विधायक स्टेट गेस्ट हाउस वापस लौट रहे हैं। अभी हैदराबाद जाने का महागठबंधन के विधायकों का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

विधायकों का विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका:-

मौसम खराब होने के चलते विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका है। दोनों चार्टर्ड प्लेन एयरपोर्ट पर ही खड़े हैं। सभी विधायक प्लेन में ही अभी भी बैठे हुए दिख रहे हैं।

Hemant Soren ED Arrest Live: कांग्रेस अध्यछ मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यपाल पर सवाल उठाए

कांग्रेस अध्यध मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के राज्यपाल के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, की’ 81 विधायकों के सदन में 41 ही बहुमत होता है। 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने का न्योता ना देना साफ़ तौर पर संविधान की अवमानना एवं जनमत को नकारना है। महमाहिम द्वारा भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में एक-एक करके कीलें ठोकी जा रही है।’

राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही निर्णय लेंगे: चंपई सोरेन:-

JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा, “हमने कल नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने राज्यपाल से कहा कि हम इस विषय पर क्लियर है। हमने उनसे इसे जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भी कहा है कि वो जल्द ही करेंगे।”

चंपई ने राज्यपाल से की मुलाकात:-

विधायक दल के नए चुने गए नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान पांच विधायक मौजूद रहे।

 

चंपई ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला वीडियो दिखाया:-

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला वीडियो दिखाया है। साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया है

हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा गया:-

हेमंत सोरेन को रांची की होटवार जेल भेजा गया है। वे जेल के अंदर पहुंच गए हैं। इसी जेल में हेमंत सोरेन की आज की रात बीतेगी।

Related posts

धोनी ने 1 करोड़ की घड़ी पहन कर काटा केक, सलमान के घर में धोनी को पहने दिखे इतने लाख की टी-शर्ट

The Real Diary

IPL 2024: इलाका जिसका जीत उसका… क्या शुभमन गिल बनेंगे वो पहले कप्तान, जिसके आगे घुटने टेकेगा ‘घरवाले’?

The Real Diary

CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, अब जेल से चलेगी दिल्ली सरकार, AAP ने बताया

The Real Diary

Leave a Comment