Headlineकरंट न्यूज़किशोरझारखंड

गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा, चंपई सोरेन का भाजपा पर किया जोरदार प्रहार; साहिबगंज में कर दिया बड़ा एलान?

गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा, चंपई सोरेन का भाजपा पर किया जोरदार प्रहार; साहिबगंज में कर दिया बड़ा एलान

रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन साहिबगंज पहुंचे। इस दौरान जिले में 24 हजार लाभुकों अबुआ आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश है। यह राज्य खनिज संपदाओं से भरा है परंतु इस पर बाहरियों की नजर है जो इसे गुजरात ले जाना चाहते हैं।

  • झारखंड के विकास के लिए हेमंत के सपनों को साकार करेगी सरकार
  • सीएम चंपई ने अबुआ आवास के 24000 हजार लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश है। यह राज्य खनिज संपदाओं से भरा है, परंतु इस पर बाहरियों की नजर है, जो इसे गुजरात ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को साहिबगंज के भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा के 24573 लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन माह में नौ लाख परिवारों को अबुआ आवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार ने एक लाख तीस हजार करोड़ रुपये में से मात्र 80 हजार करोड़ रुपये आवास निर्माण के मद में दिया था।

अबुआ आवास का लाभ लोगों को दिया जा रहा- चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आवास निर्माण योजना का कार्य रुक गया था। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि बेघर परिवार लोगों को आवास की सुविधा मिलनी ही चाहिए। इसी को सरकार अपने केंद्र बिंदु  में रखकर अबुआ आवास योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत यचनित लाभुकों के लिए तीन कमरों वाले आवास का निर्माण होगा।

Related posts

पप्पू यादव वापस लें नामांकन’, पूर्णिया से निर्दलीय उतरे नेता को बिहार कांग्रेस का अल्टीमेटम दे दिया।

The Real Diary

ज्योतिषि की नजर में नरेंद्र मोदी के बाद देश की बागडोर कौन संभालेगा?

The Real Diary

भारतीय टीम का कोच बनते ही गौतम गंभीर ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, ‘कहा-भारत मेरी पहचान…’

The Real Diary

Leave a Comment