04/11/2026 12:06 AM
Headlineउत्तरप्रदेशकिशोरराजनिति

योगी पर हमलावर रहने वाले उत्तर प्रदेश में मंत्री क्यों बनाए गए

योगी पर हमलावर रहने वाले उत्तर प्रदेश में मंत्री क्यों बनाए गए।

योगी कैबिनेट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या बढ़ कर अब 56 हो गई है.

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गए और अब सपा का साथ छोड़ बीजेपी के साथ फिर से जुड़ने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर को पार्टी ने कैबिनेट मंत्री बनाया.

साथ ही 2022 चुनावों में बीजेपी छोड़ सपा से विधायक बने और अब फिर भाजपा में लौट कर घोसी से विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद दारा सिंह चौहान को भी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री बनाया.

हाल ही में बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अनिल कुमार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया.

यह सब लोकसभा के चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जहाँ पर बीजेपी 80 लोकसभा सीटों में से ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर चुकी है.

Related posts

क्या आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की जान खतरे में है?

The Real Diary

सचिन तेंदुलकर आज 52 साल के हो गए सचिन से जुड़े 52 रोचक तथ्य जानें  

The Real Diary

अपराधी की तरह सोच रखते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट

The Real Diary

Leave a Comment