22/03/2026 10:23 AM
Headlineकिशोरराजनिति

39 दिन बाद तिहाड़ जेल से छूट दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल मां ने उतारी आरती तो पिता ने लगाया गले।

39 दिनों बाद जेल से छूटे केजरीवाल, मां ने उतारी आरती तो पिता ने लगाया गले, इस तरह किया बेटे का स्वागत।

दिल्ली के सीएम घर पहुंचे तो परिवार ने 39 दिन बाद लौटे अपने अजीज सदस्य का बांहें फैलाकर स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल के घर के कुछ इमोशनल पल भी हुए।

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की 10 मई को तिहाड़ से रिहाई हुई। रोड शो किया, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए फिर घर पहुंचे तो मां ने आरती उतारी। माला पहनाई तो पिता ने बेटे को गले लगाया।

 

39 दिनों बाद अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद आप कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर अपने संयोजक का स्वागत किया। घर के बाहर खूब आतिशबाजी की गई। घर पर भी पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद थे।

तस्वीरों में दिखा कौन-कौन?

इमेज सोशल मीडिया X

सीएम केजरीवाल जब अपने आवास पर पहुंचे तब पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। दरवाजे पर पहुंचे तब मां ने बेटे की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने मां-पिता के पैर छूए और गले मिलकर इमोशनल हो गए।

10 मई को बेल पर बाहर आए दिल्ली के सीएम

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को कथित शराब नीति मामले में बेल दी। इसके बाद शाम को ही तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए। वो 39 दिन तिहाड़ में बंद रहे। कोर्ट ने उन्हें 1 जून यानि 22 दिन की राहत दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1788954301039100302

जेल से निकलने के बाद उन्होंने एक रोड शो किया। फिर दिल्ली की जनता, जजों और श्री राम भक्त हनुमान को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मै तन मन धन से लड़ रहा हूं।

 

‘मैंने कहा था मैं आऊंगा’

तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल अपने वाहन के सनरूफ खोलकर बाहर आए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।’उन्होंने कहा, ‘आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1788954301039100302

क्या है पूरा प्लान?

कार्यकर्ता के बीच केजरीवाल ने अपना पूरा प्लान बताया था। उन्होंने कहा था- आज आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। कल सुबह 11 कनॉट प्लेस हनुमान जी के मंदिर में मिलेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फिर शाम को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रोड शो का भी प्रोग्राम है।

 

अंतरिम जमानत का आधार…

जस्टिस संजीव खन्ना ने जमानत पर फैसला सुनाया। कहा, ‘अगस्त 2022 में ED ने केस दर्ज किया। उन्हें मार्च (2024) में गिरफ्तार किया गया। डेढ़ साल तक वे कहां थे? गिरफ्तारी बाद में या पहले हो सकती थी। 22 दिन इधर या उधर से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।’

 

इससे पहले ईडी ने अपनी दलीलें रखी। कहा- चुनाव प्रचार जमानत का आधार नहीं हो सकता, क्योंकि ये कोई मौलिक या कानूनी अधिकार नहीं हो सकता। ED ने ये भी कहा था कि जमानत देने से गलत उदाहरण सेट होगा।

Related posts

godda jila mein dahare karam parv ko lekar kiya gaya vrhad baithak,

The Real Diary

बिहार में क्लर्क की बम्पर भर्ती 40000 प्रतिमाह सैलेरी

The Real Diary

ममता ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, अधीर के सामने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा 

The Real Diary

Leave a Comment