Headlineकिशोरन्यूज़बिहार

बिहार में एक और मडर, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को  मरी गोली 

बिहार में एक और मडर, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को  मरी गोली

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने बीजेपी विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कविता देवी के भतीजे 35 वर्षीय नीरज पासवान के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस एक हमलावर को पकड़ने में कामयाब रही और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए।

गोली चला कर  हो गए फरार

कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया, “कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तहत संतोषी इलाके में नीरा पासवान पर उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर बुधवार को लगभग 8 बजे कुछ सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया था। पासवान पर गोली चलाने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए।’’ हालांकि, स्थानीय पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए।

आरोपियों को पकड़ने के लिए  पूरा छापेमारी

पासवान को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पासवान कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी थे। उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी।

Related posts

शव को बनाया बंधक बिल चुकाने के लिए मां को बेचनी पड़ गई जमीन ।

The Real Diary

रूस: एलेक्सी नवलनी की पत्नी को अंतिम संस्कार के दौरान अंतिम संस्कार के दौरान बंधक बनाकर गंभीर आरोप लगाया गया

The Real Diary

IPL 2024: इलाका जिसका जीत उसका… क्या शुभमन गिल बनेंगे वो पहले कप्तान, जिसके आगे घुटने टेकेगा ‘घरवाले’?

The Real Diary

Leave a Comment