Headlineकिशोरझारखंड

मुखिया पर जानलेवा हमला,सर के बगल से निकल गई गोली, घटनास्थल में मिला खोखा!

मुखिया पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे सर के बगल से निकल गई गोली, घटनास्थल में मिला खोखा:-

 

मधुपुर झारखंड कडबिंधा गांव की घटना, दो बदमाशों * ने वारदात को दिया अंजाम

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कडबिंधा गांव के पास सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने मधुपुर प्रखंड की उदयपुरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव पर गोली चलाकर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. हालांकि मुखिया बाल-बाल बच गए.

घटना के संबंध में मुखिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 9.50बजे मारगो मुंडा के फुलची गांव में दो पक्षों के बीच का फैसला कराने के लिए गया था. इसके बाद वह मधुपुर शहर के पथलचपटी स्थित अपने घर लौट रहा था. उसी क्रम में कडबिंधा गांव में श्याम सुंदर घर के निकट हेलमेट लगाकर अपाची पर सवार होकर दो बदमाशों ने गोली चला दी. गोली उसके सिर के बगल से निकल गई. साथ ही दोनों तेजी से बाइक चलाकर भाग निकला. दोनों व्यक्ति मास्क पहने हुए था और सफेद रंग के अपाची पर सवार था.

 

बताया कि घटना के बाद काफी संख्या में वहां ग्रामीण भी जमा हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी बैंकुठ धाम के रास्ते मधुपुर की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मधुपुर एस डीपी ओ सत्येंद्र प्रसाद व मारगो मुंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की. इस दौरान एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा, चंपई सोरेन का भाजपा पर किया जोरदार प्रहार; साहिबगंज में कर दिया बड़ा एलान?

The Real Diary

झारखंड: श्मशान से कौन चुरा रहा लाश? बोकारो में एक साथ 6 शव गायब, पुलिस भी चकरा गई।

The Real Diary

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारों की सूची में इंतजार था, राहुल गांधी का नाम 

The Real Diary

Leave a Comment