04/02/2026 12:41 PM
Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

IPL सीजन से पहले धोनी ने क्यों दिखाया अपना ‘एनिमल’ लुक? माजरा क्या है ?

MS Dhoni के लंबे बाल वाले 'एनिमल' लुक ने लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है... Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाही

IPL 2025:- आईपीएल सीजन से पहले धोनी ने क्यों दिखाया अपना ‘एनिमल’ लुक? माजरा क्या है?

MS Dhoni के लंबे बाल वाले 'एनिमल' लुक में लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है... Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाही!

Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2025 का दंगल 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, क्रिकेट प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। CSK लवर्स बड़ी ही शिद्दत से महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्षा भी कर रहे हैं, दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धोनी इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से इस बारे में कोई ऐलान नहीं हुआ है इसलिए धोनी का इस सीजन में खेलना तय माना जा रहा है।

MS Dhoni के लंबे बाल वाले 'एनिमल' लुक ने लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है... Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाही
MS Dhoni के लंबे बाल वाले ‘एनिमल’ लुक में लूटी महफिल, यूजर्स बोले- रणबीर तो फेल है… Video ने इंटरनेट पर मचाई तबाही!(India today)

इस बात का इशारा CSK के Twitter अकाउंट से भी मिल गया, जिसमें धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वो वीडियो एक इलेक्ट्रिक साइकिल के एड का है, जिसमें धोनी को पहचानना बहुत मुश्किल है।

https://x.com/imvangasandeep/status/1901916803212993017?t=2_m1Fnzz8OFWsvct3wqrvQ&s=08

उस एड वीडियो में वो ‘कैप्टन कूल’ की जगह ‘एंग्रीमैन’ दिख रहे हैं औैर वो भी फिल्म ‘एनिमल’ वाले रणबीर कपूर की तरह। आप सोच रहे होंगे कि यहां ये बातें क्यों हो रही हैं?

फिल्म ‘एनिमल’ वाले संदीप वांगा रेड्डी भी विज्ञापन में (Mahendra Singh Dhoni)

तो आपको बता दें कि दरअसल इस विज्ञापन में फिल्म ‘एनिमल’ वाले, संदीप वांगा रेड्डी भी हैं, जो कि इस वीडियो में भी डायरेक्टर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में एनिमल के दृश्यों को रीक्रिएट किया गया है, और इसलिए धोनी भी रणबीर कपूर वाले गेटअप में दिख रहे हैं। एक बार तो आपको देखने मे लगेगा कि शायद रणबीर ही सामने खड़े हैं।

‘दिमाग उड़ाने वाला, शानदार, मज़ा आ गया सर’ (IPL 2025)

वीडियो की शुरुआत में धोनी अपने कार के काफिले के साथ उतरते हैं, ठीक उसी तरह से जैसे फिल्म में रणबीर कपूर उतरे थे। लंबे बाल में धोनी का लुक कमाल का है। फिल्म में रणबीर ने तो कार से बंदूक निकाली थी, लेकिन धोनी यहां पर ई-साइकल निकाल रहे हैं। जैसे ही ये शॉट ‘ओके’ होता है संदीप वांगा रेड्डी खुशी से चिल्लाने लगते हैं और धोनी के पास आते हुए बोलते हैं कि ‘दिमाग उड़ाने वाला, शानदार, मज़ा आ गया सर। लोग तो सीटियां मारेंगे जबरदस्त। है।

“सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं” (IPL 2025)

जिस पर धोनी फिल्म ‘एनिमल’ के मशहूर डायलॉग के साथ जवाब देते हैं: “सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।” इसके बाद एड में धोनी साइकिल चलाते दिखते हैं और एड का एंड “संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म” शीर्षक के साथ होता है। इस एड ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। धोनी के फैंस के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है।

पापा पापा पापा की जगह ट्रॉफी ट्रॉफी ट्रॉफी’ (Mahendra Singh Dhoni)

वो तो धोनी को देखकर इस कदर क्रेजी हो गए कि उनमें से तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिख दिया ‘धोनी तो रणबीर से ज्यादा कमाल लग रहे हैं’, एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी की, “एनिमल फीट, धोनी पापा पापा पापा की जगह ट्रॉफी ट्रॉफी ट्रॉफी कहते हैं।”

https://x.com/imvangasandeep/status/1901916803212993017?t=8SbnJpnZWuie55nu7PObpg&s=09

दीवानों की तरह धोनी का इंतजार:-

कुल मिलाकर थाला का ये अंदाज लोगों को जबरदस्त रूप से भा रहा है और वो दीवानों की तरह धोनी का आईपीएल में खेलने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक इस एड को Twitter पर 959.3K Views मिल चुके हैं,आप समझ सकते हैं, लोकप्रियता।

https://x.com/imvangasandeep/status/1901916803212993017?t=8SbnJpnZWuie55nu7PObpg&s=09

एक नजर महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल सफर पर…

आईपीएल करियर आंकड़े (2024 तक)

  • मैच खेले: 250+
  • रन: 5000+
  • औसत: 39+
  • स्ट्राइक रेट: 135+
  • अर्धशतक: 24+
  • छक्के: 250+
  • सबसे ज्यादा स्कोर: 84*
आईपीएल खिताब: धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते।

सबसे सफल कप्तानों में से एक: धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे ज्यादा बार टीमों में से एक रही है।

https://x.com/imvangasandeep/status/1901916803212993017?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1901916803212993017%7Ctwgr%5Ec4e5043d79af974178adb74e13e610977b6be2e1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fsports%2Fcricket%2Fipl-2025-bahra-nahi-hu-mai-mahendra-singh-dhoni-recreates-scenes-ranbir-kapoor-animal-ad-fans-crazy-1249573.html

दंगाइयों की शर्मनाक करतूत, महिला कांस्टेबल को किया निर्वस्त्र करने की कोशिश…

Related posts

सिविल सेवा के 342 पदो के लिए पीटी 17 मार्च से:-

The Real Diary

इंडिगो एयरलाइन्स जब नामो निशान नही था, उस वक़्त किंगफ़िशर एयरलाइन्स, एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट इत्यादि भारत के आसमान पर राज करते थे।

The Real Diary

Bihar Board 12th Result:- इस डेट तक हो सकता है घोषित, कॉपी की चेकिंग शुरू हो गई।

The Real Diary

Leave a Comment