Headlineकिशोरतमिलनाडुदेखेंन्यूज़स्पोर्ट्स

धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार , दिल्ली ने 25 रन से हराया

धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार ipl

CSK vs DC : धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार , दिल्ली ने 25 रन से हराया

 

CSK vs DC, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हराया. दिल्ली ने छह विकेट पर 183 रन बनाने के बाद चेन्नई की पारी को पांच विकेट पर 158 रन पर रोक दिया. चेन्नई के लिए विजय शंकर ने नाबाद 69 जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली.

 धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार ipl
धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार ipl

 

CSK vs DC, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हरा दिया. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोलकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर चेन्नई को निर्धारित 20 ओवर में केवल 158 रन पर रोक दिया. चेन्नई के 5 बल्लेबाज आउट हुए.

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का टॉप आर्डर रहे फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का टॉप आर्डर रहे फ्लॉप रचिन रविंद्र 6 गेंदों पर महज 3 पर ही मुकेश कुमार ने किया आउट, डेवोन कन्वेय 14 गेंदों पर 13 रन ही बना पाए , ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) ने 4 गेंदों पर महज 5 रन ही बना कर आउट हुए

धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपर किंग्स हार 

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार थी. सबसे बड़ा झटका फैन्स को तब लगा, जब क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा थे और चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा. धोनी एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद लौटे.

चेन्नई की ओर से विजय शंकर ने खेली बड़ी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से विजय शंकर ने सबसे अधिक रन बनाए. शंकर ने 54 गेंदों का सामना कर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए. इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 13, शिवम दुबे ने 18 रन बनाए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ केवल 5 रन ही बना पाए. जबकि रविंद्र जडेजा 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए.

दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने बनाए सबसे अधिक रन 77 रन बनाये

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक 77 रन बनाए. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जमाए. इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 33, कप्तान अक्षर पटेल 21, समीर रिजवी 20, और स्टब्स ने 24 रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स चार मैचों में केवल एक ही जीत

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स चार मैचों में अभी तक एक ही मैच जीत दर्ज की है वही अभी इस मैच में हार के बाद अंक तालिका में नंबर आठ पर है इस तरह का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स का रहा तो इस बार आईपीएल ट्रॉफी से दूर होता हुआ नजर आ रहा है इस आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को इस तरह के प्रदर्शन में सुधार करना होगा |

 

LSG vs MI : 4 मैच में कुल 19 रन ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप |

Related posts

विनोद कांबली के लिए सुनील गावस्कर ने बढ़ाया मदद का हाथ

The Real Diary

UPI से गलत पेमेंट होने पर ना हो परेशान, तुरंत करे ये काम

The Real Diary

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने के कारण से हादसा

The Real Diary

Leave a Comment