Headlineकिशोरन्यूज़बिहार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक हफ्ते की छुट्टी पर, विदेश की यात्रा पर जाएंगे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक हफ्ते की छुट्टी पर, विदेश की यात्रा पर जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से ब्रिटेन में एक विज्ञान संग्रहालय का दौरा करने की योजना बना रहे थे, उनके अगले सप्ताह लौटने की संभावना है ।

विदेश जाएंगे नीतीश।- India TV Hindi

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लगभग एक हफ्ते की छु्ट्टी ली है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुछ वक्त विदेश में गुजारेंगे। बीते दिन ही खबर आई थी कि सीएम नीतीश शाम को अपनी दिल्ली जाने के लिए विमान में सवार हुए। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के साथ ब्रिटेन के लिए रवाना होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस मामले में पूरा अपडेट।

क्या है यात्रा का मकसद

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से ब्रिटेन में एक विज्ञान संग्रहालय का दौरा करने की योजना बना रहे थे, उनके अगले सप्ताह लौटने की संभावना है। इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पीएम की रैली में नहीं पहुंचे पाया नीतीश

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में एक बड़ी रैली संपन्न हुई। काफी अहम मानी जा रही इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए, क्योंकि वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च से ही 5 राज्यों के तूफानी दौरे पर थे जिसके अंतिम चरण में वह बिहार के बेतिया  पहुंचा था !

Related posts

झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन, 500 करोड़ की लागत से बनेगा वर्ल्ड क्लास, PM मोदी इस दिन रखेंगे इसका आधारशिला

The Real Diary

Realme GT 7 स्मार्टफोन 7200mAh की जम्बो बैटरी के साथ

The Real Diary

जिसने जगाई जीत की उम्मीद, CSK ने उसी को किया रिटायर्ड आउट, मचा बवाल

The Real Diary

Leave a Comment