04/11/2026 12:53 AM
Headlineकिशोरझारखंडविशेष

बोकारो के छऊ नृत्य कलाकार परीक्षित महतो को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बोले- साधना सफल हुई

बोकारो के छऊ नृत्य कलाकार परीक्षित महतो को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बोले- साधना सफल हुई

बोकारो: बोकारो जिले का चंदनकियारी न सिर्फ खेल में बल्कि कला के क्षेत्र में भी राज्य ही नहीं बल्कि देश भर में अपनी पहचान बढ़ चढ़कर बना रहा है. एक तरफ जहां चंदनकियारी के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. वहीं कला के क्षेत्र में सबसे सम्मानजनक अवार्ड संगीत नाटक अकादमी अवार्ड को प्राप्त करना चंदनकियारी को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं. आज छऊ कलाकार परीक्षित महतो को राष्ट्रपति के द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड दिया गया जो न सिर्फ सभी छऊ कलाकार के लिए बल्कि पूरे चंदनकियारी और झारखंड राज्यवासियों के लिए भी गर्व की बात है.

परीक्षित महतो के परिजनों ने चंदनकियारी के परीक्षित महतो को सम्मान देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. बता दें कि चंदनकियारी में शुरू किये गए राष्ट्रीय छऊ नृत्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र से आज हमारी कला संस्कृति को नया मुकाम मिल रहा है. यहां आए दिन छऊ नृत्य एवं अन्य कलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है. इस केंद्र में न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के युवा अपनी कला संस्कृति को जानने और सीखने आते है. बता दें कि चंदनकियारी में राष्ट्रीय छऊ नृत्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र पहली बार नेता प्रतिपक्ष विधायक सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के अथक प्रयास से ही संभव हो पाया है।

इनपुट- social media

Related posts

हाथरस कांड में 2 और सेवादार धरे गए, पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने ‘देश के राजा’ पर क्या बोला?

The Real Diary

इंडिगो एयरलाइन्स जब नामो निशान नही था, उस वक़्त किंगफ़िशर एयरलाइन्स, एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट इत्यादि भारत के आसमान पर राज करते थे।

The Real Diary

जिस पेपर के स्क्रीनशॉट पर केंद्र ने नेट रद्द कर दी, वह पेपर फर्जी निकला !

The Real Diary

Leave a Comment