04/11/2026 12:40 AM
Headlineएंकरकिशोरस्पोर्ट्स

क्रिकेट की 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी

क्रिकेट 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। Revsports

क्रिकेट की 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी

वह घड़ी आ गई है जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह घोषणा की है कि क्रिकेट 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा।

क्रिकेट 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। Revsports
क्रिकेट 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। Revsports

 

इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह टीमें भाग लेंगी, जिसमें कुल 90 खिलाड़ी शामिल होंगे। यह खेल 2028 में लॉस एंजेल्स में टी20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट का ओलंपिक में स्थान

क्रिकेट उन पांच नए खेलों में से एक है जिन्हें लॉस एंजेल्स ओलंपिक में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल और लैक्रोस भी शामिल हैं। हालांकि, क्रिकेट के लिए योग्यता मानदंड अभी तक निर्धारित नहीं किए गए हैं। टी20 फॉर्मेट को लगभग 100 देशों द्वारा खेला जाता है, जिससे योग्यता प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण हो सकती है। मेज़बान देश अमेरिका को सीधे प्रवेश मिल सकता है।

टीम इंडिया की संभावित टीम

ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री के साथ ही टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम में युवा खिलाड़ियों की भागीदारी की संभावना है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पांच खिलाड़ियों को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

सूर्याकुमार यादव की कप्तानी

2028 ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए सूर्याकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। सूर्या वर्तमान में भी टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते हैं। शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाए जाने की संभावना है।

संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया

सूर्याकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रियान प्रयाग, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

 

ज्योतिषि की नजर में नरेंद्र मोदी के बाद देश की बागडोर कौन संभालेगा?

 

Related posts

आईपीएल प्लेऑफ:- चेन्नई-हैदराबाद को सिर्फ जीत चाहिए, तीन अन्य टीमें समीकरणों में फंस गई।

The Real Diary

विराट कोहली ने खोला अपनी सफलता का राज, बैटिंग को लेकर क्या कहा जानें

The Real Diary

सरकार मुफ्त अनाज के साथ देगी एक हजार रूपये जानें योजना के बारें में

The Real Diary

Leave a Comment